प्रयागराज, सितम्बर 27 -- अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। आजाद पार्क स्थित शहीद स्थल पर सुबह से ही कार्यक्रम हुए। आजादी के महान मतवाले को अफसरों और आम नागरिक ने सलाम किया। सुबह 10 बजे शहीद स्थल पर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा पहुंचे। शहीद चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम 5:30 बजे सिविल डिफेंस की ओर से बैंड पर देश भक्ति के गीतों का वादन हुआ। नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह ,नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन अनिल कुमार, उप नियंत्रक नीरज मिश्र, सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी, डिवीजनल वार्डन रौनक गुप्ता आदि मौजूद रहे। रविवार शाम 5:30 बजे यहां पुलिस बैंड की धुन बजाई जाएगी। पार्षदों और पूर्व पार्षदों ने दी पुष्पांजलि...