मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जयनगर से अमृतसर जानेवाली 14673 शहीद एक्सप्रेस शनिवार को तय समय से करीब सात घंटे विलंब से मुजफ्फरपुर पहुंची। इससे लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, खन्ना, लुधियाना सिटी, जालंधर सिटी, अमृतसर तक जाने वाले यात्रियों को जंक्शन पर उमस भरी गर्मी में कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ी। इसके अलावा 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस शाम 7.25 बजे के बदले 1.51 घंटे की देरी से रात 9.16 बजे आयी। वहीं 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट दोपहर 3.02 बजे के बदले 1.29 घंटे की देरी से शाम 4.31 बजे नई दिल्ली से जंक्शन पहुंची। नई दिल्ली सहरसा 12554 वैशाली एक्सप्रेस भी 1.21 घंटे की देरी से शाम 4.09 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची। 29.39 घंटे देर पहुंची आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल : 17 अप्रैल को खुली आनं...