देहरादून, दिसम्बर 26 -- दून काम्बोज सभा ने शिरोमणि शहीद उधमसिंह काम्बोज का 126 वां जन्म दिवस और श्री गुरु गोबिंद जी महाराज के साहिबजादों का शहीदी सप्ताह श्रद्धाजंलि कार्यक्रम के रुप में उधम सिंह काम्बोज पार्क मोथरोवाला में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विनोद चमोली ने शहीदों को श्रद्धाजंलि देते हुए शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने सभा के कार्यों की सराहना की। दून काम्बोज सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र काम्बोज, सचिव सुमित काम्बोज ने उधम सिंह काम्बोज चौक के जीर्णोद्वार और शहीद शिरोमणि की मूर्ति स्थापना की मांग रखी। मौके पर ज्ञान प्रकाश, रजनीश कुमार सिंह, सुखपाल काम्बोज, पंकज काम्बोज, मोहित काम्बोज, विजय काम्बोज, राजेश काम्बोज मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...