धनबाद, मार्च 24 -- धनबाद, विशेष संवाददाता शहीदों को श्रद्धांजलि देकर सीटू नेताओं ने केंद्र की ओर से लाए जा रहे लेबर कोड की आलोचना की। रविवार को सीटू कार्यालय में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर संगोष्ठी में उक्त बातें कही गईं। वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने कहा था कि यदि क्रांति का संदेश जनता तक पहुंचाना है तो मजदूरों और किसानों के पास जाना ही होगा। केंद्र सरकार की ओर से लाया जा रहा लेबर कोड मजदूर विरोधी है। इस मजदूर विरोधी चार संहिता वाले लेबर कोड के खिलाफ श्रमिक संगठनों की ओर से 20 मई को घोषित हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश के नौजवान बेरोजगारी, ठेका प्रथा और शोषणकारी पूंजीवाद से जूझ रहे हैं। भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने क्रांति का जो सपना देखा था, वह केवल राजनीतिक सत्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.