बुलंदशहर, जनवरी 30 -- डीएम श्रुति की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में मौन धारण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2026 की शुरुआत भी की गई, जो 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान डीएम श्रुति ने सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुष्ठ उन्मूलन की शपथ दिलाई। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि कुष्ठ रोग की पहचान आसान है और यह पूरी तरह से साध्य है। समय पर पहचान और उपचार से इस रोग को समाप्त किया जा सकता है। कहा कि बुलंदशहर जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुष...