गोरखपुर, मार्च 21 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीपीगंज में शहीदों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका आयोजन महाविद्यालय प्रशासन और रक्तवीर युवा क्लब ने मिल कर किया। इस कैंप में 46 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर योगदान दिया। नौ छात्राएं कम हीमोग्लोबिन कम वजन के कारण रिजेक्ट हो गई। इस अवसर पर रक्तदान के महत्व और इसके जरिए जीवन रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। शिविर के आयोजक शिवाम्बुज पटेल ने बताया कि एक यूनिट रक्तदान से तीन लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं। कार्यक्रम में आकाश मद्देशिया, जितेंद्र प्रजापति, कुमार गौरव व बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.