हरिद्वार, मार्च 24 -- नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मंडल अध्यक्ष शिवालिक नगर कैलाश भंडारी और केशव नगर मंडल अध्यक्ष बिन्दर पाल का स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम शिवालिक नगर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और एक दूसरे से शुभकामनाएं साझा कीं। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उकहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमें इस महान जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। हम सब मिलकर नगर पालिका क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि आज जो सम्मान हमें मिला है, वह सिर्फ हमारी मेहनत का फल नहीं है, बल्कि यहां उपस्थित हर एक कार्यकर्ता और आम जनता का विश्वास है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.