मुजफ्फर नगर, मार्च 23 -- बुढ़ाना। शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के 94वें बलिदान दिवस पर गांव अलीपुर अटेरना में भाकियू नेता व पूर्व प्रधान विकास त्यागी के आवास पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उदघाटन पूर्व प्रधान सत्यवीर सैनी ने किया। विवेकानंद शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा लगाए गए शिविर में 91 महिलाओं व पुरुषों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर भाकियू तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार, राजवीर सिंह ठेकेदार, अनुज सैनी, धीरज गौतम, मोनू सैनी, अमरजीत, अंकित, विवेक, अंजली, नोबहार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.