लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, संवाददाता। सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन की ओर से शहीदी दिवस के अवसर पर रविवार कृष्णानगर स्थित संस्था कार्यालय पर मां भारती के वीर सपूतों को याद किया गया। फाउंडेशन के लोगों ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मां भारती के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह विर्क (डीपी), वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर पाल सिंह, भूपेंद्र सिंह पिंदा, सुरेंद्र पाल सिंह, कुलवंत सिंह, हरजीत सिंह सोखी, निरवैर सिंह, सुरिंदरपाल सिंह घई, अजीत सिंह चड्ढा सहित संस्था के तमाम सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.