सहारनपुर, जनवरी 1 -- घने कोहरे के कारण गुरुवार को रेल संचालन प्रभावित रहा। कोहरे की वजह से कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 14673 शहीद एक्सप्रेस का सहारनपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:10 बजे था, लेकिन यह ट्रेन एक घंटे 29 मिनट की देरी से सुबह 11:39 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह 14610 हेमकुंड एक्सप्रेस का आगमन समय सुबह 04:10 बजे था, जो करीब चार घंटे की देरी से सुबह 08:08 बजे पहुंची। वहीं 12317 अकाल तख्त एक्सप्रेस का निर्धारित आगमन समय सुबह 11:20 बजे था, लेकिन यह ट्रेन लगभग एक घंटे की देरी से दोपहर 12:28 बजे पहुंची। ट्रेन संख्या 74021 दोपहर 12:25 बजे पहुंचनी थी, जो करीब एक घंटे 45 मिनट की देरी से दोपहर 02...