चंदौली, मार्च 10 -- शहाबगंज। पिछले माह एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की जारी रैंकिंग के अनुसार जिले का शहाबगंज थाना 100 में 100 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि का श्रेय प्रभारी निरीक्षक मिर्ज़ा रिज़वान बेग और उनकी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण को जाता है। शहाबगंज पुलिस ने जनता की शिकायतों का सक्रियता से निस्तारण और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया है। इसी सक्रियता के कारण शहाबगंज की पुलिस को प्रदेश में शीर्ष पर पहुंचाया है। प्रभारी निरीक्षक मिर्ज़ा रिज़वान बेग ने अपनी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता सभी पुलिसकर्मियों के सामुहिक प्रयास और जनता के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आगे भी इसी तरह की सेवा भावना व निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया। प्रदेश सरकार की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.