बोकारो, मार्च 21 -- दामोदा, प्रतिनिधि। झारखंड अलग राज्य के आर्थिक नाकेबंदी के दौरान सुदन महतो का 33वां शहादत दिवस शुक्रवार को सिजुआ स्थित शिवा महतो हाई स्कूल परिसर में मनाया गया। सूबे की पूर्व मंत्री बेबी देवी, झामुमो के जिला सचिव रहे जयनारायण महतो, व झामुमो कार्यकर्ताओं सहित सिजुआ, पतराकुल्ही, परसाटांड़ व दामोदा समेत आस पास के ग्रामीणों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। शहीद की पत्नी विमला देवी ने प्रतिमा को दूध से नहला कर माल्यार्पण किया। वहीं बलिदानी सप्ताहव्यापी मेला का उद्घाटन पार्टी का झंडोत्तोलन कर सूबे पूर्व की मंत्री बेबी देवी ने किया। कहा कि शहादत से अलग झारखंड राज्य मिला है। शहीद सुदन महतो झामुमो के सच्चे सिपाही थे। अलग राज्य प्राप्ति के लिए अपनी जान तक की कुर्बानी दे दी। अध्यक्षता अलग झारखंड आंदोलनकारी नारायण महतो व ...