प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद सतीश चंद्र वर्मा को उनके शहादत दिवस पर मंगलवार को याद किया गया। सीआरपीएफ कैंप त्रिसुंडी के डीआईजी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कोहंडौर के धरौली मधुपुर निवासी सतीशचंद 11 मार्च 2017 को सुकमा के नक्सली हमले में 12 जवानों के साथ शहीद हो गए थे। मंगलवार को सीआरपीएफ त्रिसुंडी के डीआईजी राजेंद्र प्रसाद पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष शीलता प्रसाद ने सतीश चंद्र वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र अमेठी के कमांडेंट अमित कुमार सिंह, उप कमांडेंट बीएल वर्मा, पूनम इंसान, किशन सोनी, शंभू यादव, प्रदीप मिश्र, सत्य प्रकाश पाठक,सतीश चन्द्र वर्मा के पिता रामरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.