प्रयागराज, मई 21 -- भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने बुधवार को उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। आनंद भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहादत दिवस को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इलाहाबाद के सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि राजीव गांधी देश के विकास, तकनीकी क्रांति और लोकतांत्रिक सशक्तीकरण के प्रतीक थे। उनके नेतृत्व में देश ने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने देश में बढ़ते आतंकवाद की निंदा करते हुए उससे लड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने की, जबकि संचालन पीसीसी सदस्य हरिकेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर यमुनापार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल, गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.