हजारीबाग, अगस्त 9 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के संस्थापक शहीद निर्मल महतो का 38वां शहादत दिवस शुक्रवार को जिला उपाध्यक्ष लीलो महतो के आवासीय सभागार में मनाया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल तथा संचालन नागी पंचायत के मुखिया कुंवर हांसदा ने किया। कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संस्थापक सह झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो का झारखंड आंदोलन में अहम योगदान रहा। वे आजीवन आंदोलनरत रहे। आजसू के संस्थापकों का झारखंड की अन्य राजनीतिक पार्टियों से मोहभंग हो गया था और वे अधिक उग्र आंदोलन चाहते थे। इसी को लेकर उन्होंने 22 जून 1986 को आजसू पार्टी का गठन किया। झारखंड के लिए उन्होंने अपना बलिदान भी दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके बताए रास्ते पर चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.