अररिया, जनवरी 31 -- पलासी, (ए.सं) गांधी जी के शहादत दिवस पर जन जागरण शक्ति संगठन से जुड़े मनरेगा मजदूरों ने शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में मनरेगा शव यात्रा निकाली गयी। इस शव यात्रा में प्रखंड के दर्जनों मनरेगा मजदूर शामिल हुए। शव यात्रा के दौरान मजदूरों ने मनरेगा बचाओ मजदूर बचाओ,वी बी ग्राम जी जुमला है, मजदूरों पर हमला है जैसे नारे लगाए। शव यात्रा में शामिल मजदूर मो अयूब ने कहा कि केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कानून खत्म कर दिया है। आज ही के दिन गांधी जी की हत्या हुई थी, इसलिए आज वे लोग मनरेगा शव यात्रा निकाल कर मजदूरों को मनरेगा के खात्मे की जानकारी दे रहे हैं। संगठन के सचिव आशीष रंजन ने कहा कि यह सरकार भ्रम फैला रही है कि अब 100 की जगह 125 दिन काम होगा। जब मनरेगा के तहत 50 दिनों का काम भी सरकार नहीं दे पाई तो 125 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.