रांची, जनवरी 9 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड के इतिहास में वीरता और बलिदान के प्रतीक डोम्बारी बुरु में शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त आर. रॉनिटा ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ डोम्बारी बुरु पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अमर बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर उपायुक्त आर. रॉनिटा ने कहा कि डोम्बारी बुरु का ऐतिहासिक महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। यही वह स्थल है जहां भगवान बिरसा मुंडा और उनके अनुयायियों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ उलगुलान आंदोलन के तहत संघर्ष किया था। उन्होंने कहा कि 1899-1900 के दौरान हुए इस आंदोलन में सैकड़ों आदिवासी वीरों ने अन्याय, शोषण और दमन के विरुद्ध अपने प्राणों की आहुति दी। डोम्बारी बुरु आज भी आदिवासी समाज के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.