सहरसा, नवम्बर 18 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। शहर की सड़कें इस समय अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही हैं। चाहे बनगांव रोड हो, स्टेशन रोड, गांधी पथ, पूरब बाजार रोड, कहरा ब्लॉक रोड या सराही रोड हर एक मार्ग जाम की समस्या से कराह रहा है। सुबह हो या शाम, किसी भी सड़क पर कदम रखना मानो परेशानी को आमंत्रित करना है। जिस रास्ते को पार करने में लोगों को पहले पांच से दस मिनट लगते थे, वहां अब आधे घंटे से लेकर दो घंटे तक का समय लग रहा है। स्थिति यह है कि किसी भी रोड में घुसने के बाद वाहन चालक खुद को एक ऐसी कतार में फंसा हुआ पाते हैं जो खत्म होने का नाम ही नहीं लेती। सबसे अधिक तनावपूर्ण स्थिति बनगांव रोड, धर्मशाला रोड और स्टेशन रोड पर देखने को मिलती है। ये दोनों सड़कें शहर की मुख्य जीवनरेखाएं मानी जाती हैं। यहां दुकानों का अनियंत्रित विस्तार, फुटपाथ पर बढ़ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.