जहानाबाद, जून 22 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के गौतम बुद्ध इंटर स्कूल से उत्तर संचालित एक मॉल के पास से पुलिस ने शनिवार की देर शाम एक नाबालिग लड़की को बरामद किया। तीन घंटे पहले लड़की की मां ने अपनी बेटी का अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मॉल के पास से बरामद लड़की को फिलहाल अल्पावास गृह में रखा गया है। सोमवार को इस सिलसिले में कोर्ट में लड़की का बयान कराने समेत अन्य कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने रविवार की शाम यह जानकारी दी। बताया गया है कि घोसी थाना क्षेत्र के एक गांव की मूल निवासी लड़की की मां ने 15 वर्षीया अपनी बेटी का अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी शनिवार को नगर थाने में दर्ज कराई थी। असामाजिक तत्वों के द्वारा अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी सामान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.