बोकारो, जनवरी 9 -- चास। जिले की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर अब विभाग की ओर से इंफ्रास्ट्रक्च मजबूती पर कार्य शुरु कर दी गई है। डीवीसी पर निर्भरता कम करने के लिए लगभग 10 एकड़ जमीन पर एक नया पावर ग्रिड (सबस्टेशन) बनाने की योजना है। जिसके निर्माण से क्षेत्र को अधिक स्थिर और पर्याप्त बिजली मिल सकेगी। चास सब स्टेशन के साथ पेटरवार, चंदनकियारी सहित सटे क्षेत्र के करीब डेढ लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को इससे खासा लाभ पहुंचेगा। इस बाबत विभाग के ईई ने बताया कि पिंड्राजोरा सहित सटे क्षेत्र में ग्रीड निर्माण को लेकर जमीन तलाश की जा रही है। जिला प्रशासन को ग्रीड की आवश्यकता को लेकर जमीन उपलब्ध कराने की मांग किया गया है। ईई ने बताया कि शहर का सबसे बडा व प्रमुख चास सबस्टेशन को इस नए ग्रिड से जोड़ा जाएगा, जिससे बिजली की उपलब्धता और गुणवत्ता में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.