गोपालगंज, फरवरी 14 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता शहर के बंजारी रोड स्थित पुलिस लाइन परिसर में शनिवार को 'नशा छोड़ो-जीवन से नाता जोड़ो' अभियान के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करना व स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। दौड़ प्रतियोगिता में एसपी विनय तिवारी, साइबर थानाध्यक्ष डीएसपी अवंतिका दिलीप कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पुलिस लाइन परिसर से दौड़ की शुरुआत की और करीब छह किलोमीटर की दूरी तय की। पूरे मार्ग में नशामुक्ति के संदेश वाले नारे लगाए गए। जिससे लोगों में सकारात्मक संदेश पहुंचा। इस अवसर पर एसपी विनय तिवारी ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है। इससे न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.