सिद्धार्थ, सितम्बर 6 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा सललल्लाहो अलैह वसल्लम का जन्मदिन शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाल कर शामिल लोगों ने मुहम्मद साहब के शान में नारे लगाए। इस दौरान अनेक स्थानों पर मिलाद शरीफ का भी आरयोजन किया गया। त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। शहर के सुबह साढे आठ बजे बेलसड़ ईदगाह से निकल कर पूरे शहर का भ्रमण कर सिद्धार्थ चौक पर सलाम पढ़ने व देश व दुनिया की सलामती के दुआओं के साथ संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से शहर के शास्त्री नगर, गोबरहवा, आजाद नगर, बेसलसड़, तेतरी, बुद्ध नगर आदि मोहल्लों से जुलूस ईदगाह पर पहुंचने लगा था। सारे जुलूस जब पहुंच गए तब एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.