संतकबीरनगर, फरवरी 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शहर से लेकर गांव तक बिजली की सप्लाई आज भी बांस बल्ली के सहारे हो रही है। लोग दो सौ से चार सौ मीटर तक बांस बल्ली के सहारे केबिल खींचकर अपने घरों तक बिजली ले गए हैं। विभाग के जिम्मेदारों ने कनेक्शन भी दे दिया। बार-बार शिकायत के बाद भी पोल नहीं लगाया जा रहा है। सबसे अधिक समस्या नगर पालिका क्षेत्र खलीलाबाद में बसे नए मोहल्लों में है। नगर पालिका में शामिल हुए तीन वर्ष बीत गया लेकिन आज तक इन मोहल्ले का विद्युतीकरण नहीं हो सका। स्थिति यह है कि हर मोहल्ले में तारों के झुरमुट देखने को मिल जाएंगे। इससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई जगह तो बांस लटके हुए हैं। यही हाल अन्य निकाय क्षेत्रों और तमाम गांवों में भी है। ग्रामीणों की माने तो बिजली विभाग के जिम्मेदार जांच अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.