महाराजगंज, जून 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले के सभी गो आश्रय स्थलों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। डीएम, एडीएम सहित आला अधिकारियों ने अभियान का निरीक्षण किया। डीएम ने सभी बीडीओ और ईओ को निर्देश दिया था कि समस्त गोआश्रय स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ सफाई सुनिश्चित कराएं। इस क्रम में गोसदन मधवलिया सहित जिले के सभी 31 गोआश्रय स्थलों पर बीडीओ और ईओ के निर्देशन में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में गोआश्रय स्थल परिसर सहित पशु शेड, भूसा कक्ष आदि की सफाई की गई। इसके अलावा झाड़ियों की कटाई और चूना/ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया। अभियान के दौरान गोवंशो को भी साफ किया गया। डीएम ने गोसदन मधवलिया का तो अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार ने घुघली स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किय...