फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर। देश में शिक्षा की अलख जगाने वाली माता सावित्रीबाई फुले की शनिवार को उत्साह के साथ जयंती मनाई गई। शहर से लेकर कस्बों तक आयोजित जयंती कार्यक्रमों में जहां उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया तो वहीं उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। बाद में गोष्ठी में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने उनके जीवन, उनके समाज सुधार एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके व अन्य महापुरुषों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं कार्यकर्ताओं को एसआईआर कार्यो को लेकर दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन चौधरी मंजरयार ने किया। इस मौके पर पूर्व सांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.