गिरडीह, अप्रैल 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। गिरिडीह शहर से लापता व्यक्ति का शव दो दिनों बाद बेंगाबाद पुलिस ने शुक्रवार दोपहर में खंडोली डैम से बरामद किया है। पुलिस ने मृतक के शव की पहचान गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बजरंग चौक निवासी रघुवीर प्रसाद गुप्ता के रूप में की है। बताया जाता है कि रघुवीर प्रसाद गुप्ता मानसिक रूप से कमजोर थे। उनकी यादश्त शक्ति भी ठीक नहीं चल रही थी। शहर से वह 09 अप्रैल को अचानक लापता हो गए। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन किया, लेकिन कहीं उनका कोई सुराग नहीं मिला। तब उनके पुत्र दीपक कुमार गुप्ता और मनीष कुमार गुप्ता दोनों ने संयुक्त रूप से नगर थाना में आवेदन देकर पुलिस को इसकी सूचना भी दे दी। इस बीच खंडोली जलाशय में सुबह स्थानीय लोगों की नजर तैरते हुए शव पर पड़ी। फिर लोगों ने बेंगाबाद पुलिस एवं खंडोली प्रबंधक का इसकी जानका...