रुडकी, जून 23 -- सोमवार को शहर से लेकर देहात तक बिजली की लाइनों के मरम्मत कार्य के चलते लोगों को करीब आठ घंटे बिजली कटौती झेलनी पड़ी। ऐसे में पानी की किल्लत भी रही। आठ घंटे की बिजली कटौती से करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई। ऊर्जा निगम की ओर से मानसून में लोगों को कम बिजली कटौती झेलनी पड़े इसलिए शनिवार से बिजली की लाइनों की मरम्मत का काम शुरू हो गया था। सोमवार को ऊर्जा निगम ने 33/11 केवी बिजलीघर नंबर छह सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रखा गया। इस बिजलीघर के बंद रहने से इससे जुड़े सुभाषनगर, शेखपुरी, गढ़वाल सभा, गांधीनगर, गणेशपुर, मालवीय चौक, प्रीत विहार आदि इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रही। इसके अलावा 11 केवी कोटा मुरादनगर फीडर भी सुबह दस से शाम पांच बजे तक बंद रखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.