पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में शहर से लेकर गांव तक के लोगों में होली की उमंग रही। दो दिनों तक चली होली में जगह-जगह रंग गुलाल खूब उड़े। यह नजारा आम से लेकर खास वर्ग के लोगों में देखा गया। जिले में दो दिनों तक होली खेली गई। कहीं लोगों ने होली का आनन्द 14 मार्च को उठाया तो कहीं 15 मार्च को भी होली खेली गई। इस दो दिनों तक अलग-अलग जगहों पर चले होली में बच्चे, युवा, युवतियां एवं महिलाओं ने अलग-अलग टोली निकालकर होली की खूब उमंग उठाई। वहीं शाम ढलते ही बड़े बुजुर्गो के चरण छूए और अबीर गुलाल डालकर आशीर्वाद लिया। कहीं कहीं गायन मंडली की टोली भी लोगों को जगह जगह होली के उमंग में डुबोये रखा। होली को लेकर दिन भर जहां सड़कों पर सन्नाटा और सिर्फ युवकों की टोली नजर आयी। रंग खेलने के बाद युवाओं की टोली सौरा नदी पहुंची। सौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.