फिरोजाबाद, मार्च 16 -- फिरोजाबाद। सुहाग नगरी में होली का त्योहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार को लोगों ने जमकर होली खेली। शहर की गलियों से लेकर गांव की पगडंडियों तक जमकर रंगों की बौछार होती रही। पिचकारी से रंगों की फुहार छूटती रही। शनिवार को भी शहर के कई मोहल्लों में कीचड़ की होली खेली गई। बच्चों से लेकर नौजवान होली के रंग में सराबोर होते रहे। होली खेलने में महिलाएं और लड़कियां भी पीछे नहीं रही। महिला पुरुष सभी होली के रंग में रंगे नजर आए। होलिका दहन के बाद होली के पर्व पर सुबह से ही घरों में होली की तैयारी शुरू हो गईं। सुबह सवेरे लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इधर बच्चों और नौजवानों की टोलियां रंग भरी पिचकारी लेकर गली एवं मोहल्लों से निकल पड़ी। पिचकारी से रंगों की फुहार छूटते हुए दिखाई दी। किशोर उम्र के ...