मुरादाबाद, मार्च 7 -- शहर विधायक के पत्रों पर नगर निगम ने नगर विधान सभा क्षेत्र में दस करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य करवाने का दावा किया है। इसके लिए विधायक निधि का इस्तेमाल नहीं किया गया है। व्यापारियों दुकानदारों के पक्ष में खड़े होकर विधायक रितेश गुप्ता ने कई बार निगम की कार्यशैली पर उंगली उठाई तो नगर निगम ने इस पर स्थिति स्प्षट की है। पिछले दिनों दुकानदारों के पक्ष में विधायक ने नगर निगम को आड़े हाथों लिया था। इसी के चलते नगर निगम ने शहर विधायक रितेश गुप्ता के नगर विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी मीडिया से साझा की है। इसमें सड़क से लेकर नाले और नालियों समेत अन्य कार्य शामिल हैं। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में निगम को आत्मनिर्भर बना रहे हैं साथ ही जनप्रतिनिधियों के पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.