हल्द्वानी, दिसम्बर 23 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। गौजाजाली बिचली के 82 परिवार पिछले सात वर्षों से शहर या गांव में शामिल होने के लिए भटक रहे हैं। नगर निगम के विस्तार के बाद इसे ग्राम पंचायत की सूची से बाहर कर दिया गया। वहीं नगर निगम में भी इस क्षेत्र को शामिल नहीं किया गया है। शहर और गांव दोनों से बाहर होने के कारण लोग बुनियादी सुविधाओं से लेकर मतदान के अधिकार से भी वंचित हो गए हैं। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। हल्द्वानी के आस-पास के 36 गांवों का शहरीकरण कर 2018 में इन्हें नगर निगम का हिस्सा बनाया गया। बरेली रोड के गौजाजाली ग्राम पंचायत को निगम में शामिल कर यहां गौजाजाली उत्तर और गौजाजाली नाम के दो वार्ड बनाए गए। वहीं दो वार्डों की सीमा पर बसे गौजाजाली बिचली को बाहर कर दिया गया। इसके लिए यहां वन भूमि होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.