कानपुर, जुलाई 27 -- कानपुर। मानसून की टर्फ लाइन उत्तर प्रदेश से खिसक कर नीचे मध्य प्रदेश चले जाने से मानसून की सक्रियता प्रभावित हुई है। ऐसे में अनुमान के अनुसार, अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है। रविवार को कानपुर में पॉकेट रेन हुई। सुबह से शाम तक अलग-अलग समय पर अलग क्षेत्रों में बारिश होती रही। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। विफा चक्रवाती तूफान के कारण उत्तर प्रदेश में अपेक्षित वर्षा नहीं हो सकी। दिशा बदल जाने से मध्य प्रदेश में अभी भी खूब बारिश हो रही है। यहां बने कम दबाव के क्षेत्र से प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश बनी हुई है। वैसे तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश हुई लेकिन कानपुर में वर्षा सामान्य से 44 फीसदी अधिक रही है। रविवार सुबह शहर के दक्षिणी हिस्से में तो सायंकाल नगर के मध्य में...