सीवान, दिसम्बर 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के अंदर ई-रिक्शा के परिचालन के लिए डीएम विवेक रंजन मैत्रेय नई ई- रिक्शा के पंजीकरण पर 21 दिसंबर से अस्थाई रूप से रोक लगा दी है। इसी के तहत नगर परिषद क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से चलाए जाने वाले ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक लगाने के लिए जिला परिवहन कार्यालय ने शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एडीटीओ अर्चना कुमारी व एमवीआई रौशन राज के नेतृत्व में जांच अभियान चला। इस दौरान ई-रिक्शा के लाईसेंस व प्रदूषण समेत विभिन्न तकनीकी पक्षों की जांच की गई। एडीटीओ ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान लगभग 600 ई-रिक्शा की चेकिंग की गई। वहीं, चेकिंग के क्रम में 96 ई-रिक्शा पर 6 लाख 6 हजार 500 रुपए का फाइन वसूला गया। उन्होंने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय डीएम के निर्देश पर जांच अभियान चलाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.