लखनऊ, अप्रैल 19 -- भोर में 3:30 बजे लखनऊ में तेजी आंधी आई। इसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक थी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊपर दो दिनों से चक्रवाती स्थिति बनी हुई थी। इसका ट्रफ बलिया से लेकर सहारनपुर तक बन गया था। नतीजतन इस ट्रफ के उत्तर में स्थित 40 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश के हालात बने। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। मुरादाबाद में हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रतिघंटे तक दर्ज की गई। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार लखनऊ में आंधी के साथ हल्की बौछार पड़ी जो दो-चार मिनट ही रही। बौछार से सड़कें ठीक से भीग भी नहीं पाईं। सुबह तक आसमान साफ हो गया लेकिन हवा के तेज झोंके चलते रहे। मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार इस चक्रवाती स्थिति का प्रभाव रविवार की सुबह तक ही रहेगा। इसके बाद प्रभाव यूपी से खत्म होने का पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.