पटना, फरवरी 13 -- मानसून आने से पहले नगर निगम सभी छोटे-बड़े नालों की उड़ाही और सफाई कर लेगा। निगम क्षेत्र में 17 लाख फीट से अधिक लंबाई में फैले नालों की उड़ाही 15 फरवरी से सभी अंचलों में शुरू की जाएगी। स्वच्छता सर्वे के तहत केन्द्रीय टीम भी इसी महीने आने वाली है। इसको ध्यान में रखते हुए नालों से निकलने वाले गाद को सड़क के किनारे नहीं रखना है। मैन हॉल की सफाई हो या छोटे नालों की उड़ाही करते समय ही गाद का भी निपटारा करना है ताकि सड़क पर गंदगी नहीं दिखे। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने सभी पदाधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिया है। बड़े नालों की उड़ाही मशीनों से की जाएगी। नगर निगम क्षेत्र में 75 वार्ड है। वार्डों में खुले और सर्विस नालों की लंबाई 17 लाख 3 हजार 568 फीट है। निगम क्षेत्र में 46841 मैनहोल है। जबकि कैचपीट की संख्या 36050 है। निगम क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.