एटा, सितम्बर 27 -- नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा की थीम पर स्वच्छता के लिए महा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 25 सितंबर से शुरू होकर लगातार दो अक्तूबर तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य बिना रुके 156 घंटे तक सफाई कार्य को जारी रखना है। शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन नगरीय डीपीएम सुरजीत सिंह ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा महा अभियान की सबसे अनूठी बात यह है कि सफाई कार्य दिन के साथ-साथ रात में भी जोरों पर चलाया जा रहा है। पालिका के अधिकारी रात में सफाई कर्मचारियों के साथ चिन्हित स्थानों पर सफाई कार्य करा रहे है। स्वच्छता अभियान रात 12 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक शहर के विभिन्न हिस्सों में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार रात 12 बजे से सुबह 06 बजे तक शहर के वार्ड संख्या 04 समेत अन्य भीड़-भाड़ वाले और प्रमुख क्षेत्रों में भी अधिका...