रांची, मार्च 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से होलिका दहन से लेकर होली के बाद शहर में विशेष सफाई को लेकर अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता शाखा के सहायक प्रशासक की ओर से इस संबंध में मंगलवार को कार्यालय आदेश जारी किया गया है। इसमें निगम के सभी 53 वार्ड क्षेत्र में होलिका दहन के बाद प्रमुख चौक-चौराहे व गली-कूचों में मुहाने पर एकत्र भस्म को तत्काल साफ करने व होली के बाद कूड़ा उठाव का निर्देश दिया गया। शाखा की ओर से सभी जोनल व वार्ड सुपरवाइजर को त्यौहार को लेकर सभी मुख्य मार्ग की सफाई, कूड़ा-कचरा का उठाव, स्वीपिंग मशीन से नियमित रूप से सड़क व श्रमिकों के जरिए नालियों की सफाई का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.