रुडकी, अगस्त 12 -- नगर निगम कार्यालय से शुरू हुई इस यात्रा का शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक सेठ, मेयर अनीता अग्रवाल, ललित मोहन अग्रवाल और नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा नगर निगम कार्यालय से आरंभ होकर नहर पुल, मेन बाजार, सब्जी मंडी चौक होते हुए बीटी गंज से नेहरू स्टेडियम तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति और स्वच्छता के नारे लगाकर आम जनता को जागरूक किया। साथ ही, 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने की अपील भी की गई। नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.