एटा, अगस्त 30 -- नगर पालिका जल्द ही शहर के परीक्षार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टडी सेंटर (लाइब्रेरी) का तोहफा देने जा रही है। इस कार्य शुरू करने के लिए पालिका ने निविदा जारी कर दी है। इसके खुलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता के अनुसार शहर के प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए जीटी रोड स्थित जेएलएन पीजी कॉलेज के सामने पालिका की खाली पड़ी जमीन पर आधुनिक स्टडी सेंटर का निर्माण शुरू कराया जा रहा है। इस कार्य को जल्द शुरू करने के लिए पालिका ने निविदा जारी कर दी है। करीब 1.5 करोड़ के बजट से बनने वाले इस वातानुकूलित स्टडी सेंटर में परीक्षार्थियों को शांति से पढ़ाई करने का माहौल मिलेगा। इसके साथ ही कंप्यूटर, वाईफाई और प्रोजेक्टर जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। इतना ही अनेकों प्रकार की कंपटीशन परीक्षाओं के लिए विभिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.