भागलपुर, जनवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गोशाला परिसर में बुधवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की जयंती पखवाड़ा के अवसर पर उनके जीवन और व्यक्तित्व पर केंद्रित संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने उन्हें एक कुशल संगठनकर्ता बताते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ था। उन्होंने नगर निगम से शहर में सुशील कुमार मोदी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। वहीं जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि सुशील मोदी हमेशा कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे। नगर विधायक रोहित पांडेय ने उनके आर्थिक नीतियों के क्रियान्वयन में योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी नीतियों ने बिहार को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.