खगडि़या, दिसम्बर 18 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर परिषद सभाकक्ष में बुधवार को नगर परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक नगर सभापति अर्चना कुमारी की अध्यक्षता में की गई। बैठक के दौरान शहर के समग्र विकास, जलजमाव की समस्या, साफ सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आधारभूत संरचना को मजबूत करने से जुड़े कई अहम विषयों पर निर्णय लिए गए। वहीं बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना और आम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल, उपसभापति शबनम जबीन, वार्ड पार्षद ऋतुराज कुमार, पप्पू यादव, सचिन कुमार, रविश चंद्र बंटा, श्रवण कुमार, शोभा देवी, सीमा सिंहा, राजकुमारी देवी, अमृता देवी, गुलशन कुमार, प्रणव कुमार, जवाहर लाल यादव, शकुंतला देवी एवं मीना देवी प्रमुख रूप से शामिल थे। बैठक के ...