अररिया, जनवरी 16 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा, ट्रैफिक जाम नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग एवं अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया। करीब ढाई घंटे तक चले इस संयुक्त अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से लगभग साढ़े पांच लाख रुपये जुर्माने की राशि वसूल की गई, जिससे सरकारी राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। यह अभियान स्थानीय सुभाष चौक, सदर रोड, स्टेशन चौक, पटेल चौक, फुलवरिया हाट, अस्पताल चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर चलाया गया। इस दौरान विशेष रूप से बाइक और चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई। वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की ग...