रामगढ़, जून 30 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। शहर में शाम को 4 बजे करीब एकाएक भारी बारिश हो गई। इस दौरान रोड ने नदी का रुप धारण कर लिया। इस बीच कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति हो गई। खास कर रामगढ़ कॉलेज टायर मोड़ से ब्लॉक चौक तक बाढ़ की स्थिति कायम हुई। इस कारण आवागमन ठप हो गया, जिसे सामान्य होने करीब एक घंटे का समय लगा। राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रामगढ़ कॉलेज के समीप कई घरों में पानी घूस गया। इस कारण स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी हुई। इसके अलावा शहर के अन्य स्थानों में स्थिति काफी खराब थी। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। इस कारण आसपास से गुजरना लोगों के लिए दुभर हो गया। आसपास क्षेत्रों में दुर्गंध फैलने लगी। इससे बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। जल्द समाधान नहीं होने पर स्थिति विकराल होगी। इसके अलावा पतरातू बस्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.