संतकबीरनगर, मार्च 16 -- संतकबीरनगर। नगर पंचायत बखिरा के वार्ड नम्बर पांच जसवल भरवलिया के ग्रामीण सड़क व जलनिकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कच्चा मार्ग, गन्दगी से जाम नालियां वार्ड की पहचान बन गई है। वार्ड में जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां जाम है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नही है। गन्दा पानी निजी जमीन में बह रहा है। शुद्ध पेयजल की समस्या है। हैण्डपम्प दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। वार्ड की अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। नाली का पानी वार्ड में फैला रहता है। जिसके चलते ग्रामीणों को गन्दगी व जलजमाव समेत अन्य परेशानियां झेलनी पड़ रही है। बरसात के मौसम में जलभराव से यह समस्या और गंभीर हो जाती है। बखिरा नगर पंचायत के जसवल भरवलिया के ग्रामीण बदहाल जीवन जी रहे हैं। जिम्मेदार वार्ड के विकास को ले...