फतेहपुर, जुलाई 18 -- फतेहपुर। शहर के व्यापारियों और ग्राहकों समेत कई समस्याओं को लेकर गुरुवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे की अगुवई में प्रतिनिधि मंडल ने नगर पालिका के अध्यक्ष से मुलाकात की। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों में शौचालय निर्माण कराने की मांग की। अध्यक्ष ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए पांच स्थानों को चिंहित किया गया है। अन्य समस्याओं को प्राथमिकता के अधार पर निष्तारित की जाएगी। व्यापारी नेताओं ने कहा कि शौचालय के अभाव में व्यापारियों ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चेयरमैन ने बताया कि पांच स्थानों पर शौचालय निर्माण की मंजूरी दी गई है। हरिहरगंज पुल के नीचे, चौक में पीलू तले तिराहा के पास, सीओ सिटी ऑफिस के पास, तांबेश्वर चौराहे के पास और सराय के पास में स्थान चिन्हित की गई। अध्यक...