फरीदाबाद, जुलाई 3 -- फरीदाबाद। जिलेवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। बुधवार को भी चमकदार धूप में तापमान तीन डिग्री तक बढ़ा दिया। अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, मंगलवार को यह 31 डिग्री था। जिलेवासियों को मानसूनी बारिश में भीगने के लिए इंतजार करना होगा। जिले में मानसून को दस्तक दिए हुए एक सप्ताह से अधिक हो गया है। जिलेवासियों को अभी तक अच्छी बारिश मानसूनी बारिश का इंतजार है। लोग अच्छी बारिश के लिए तरस गए हैं। पिछले दिनों में आई बूंदाबांदी से जिलेवासियों को गर्मी से राहत मिल गई थी। अब दो दिनों से खिली धूप निकलने से तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार जिलेवासियों को अभी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने छह जुलाई तक मौसम के साफ रहने की संभावना व्यक्त की है। बीके अस्प...