मधुबनी, अगस्त 29 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार से शहर में अवैध होर्डिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए अभियान की शुरुआत की। निगम के धावा दल ने पहले ही दिन निगम कार्यालय के सामने, एसबीआई मुख्य शाखा, खादी भंडार रोड, रेडक्रॉस रोड, वाटसन स्कूल रोड से थाना चौक तक सौ से अधिक अवैध होर्डिंग हटाए। शहर में जगह-जगह लगे छोटे-बड़े विज्ञापन बोर्ड न केवल आवागमन में बाधा बन रहे थे, बल्कि कई स्थानों पर दुर्घटना का खतरा भी बढ़ा रहे थे। निगम प्रशासन की चेतावनी और अल्टीमेटम के बावजूद होर्डिंग एजेंसियों ने निर्धारित समय में उन्हें नहीं हटाया। इसके बाद प्रशासन ने खुद मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई शुरू की। नगर प्रबंधक राजमणि कुमार ने स्पष्ट किया कि बगैर अनुमति लगाए गए सभी होर्डिंग हटाए जाएंगे और जिम्मेदार लोगों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.