फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। आंधी बारिश से शहर में नलकूप नहीं चल सके। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद देर रात नलकूप संचालित हो सके। इसके बाद नलकूप रविवार को उतना पानी लोगो के नहीं दे सके जितने पानी की जरूरत होती है। इससे जल संकट बना रहा। हालांकि पानी की आपूर्ति कम ही सही शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। शहर में पालिका के 60 के आसपास नलकूप संचालित होते है। शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई थी। बिजली आपूर्ति शनिवार तक ठीक हुई। कई जगहों पर तो बिजली आपूर्ति देर रात तक ठीक हो सकी। इससे नलकूप का संचालन ठप पड़ा रहा। लोग बूंद बूंद पानी को लेकर इधर उधर दौड़ते नजर आए। कई मोहल्लों में हैंडपंप कम होने के कारण लोग दूसरों के घरों में पानी के लिए गुहार लगाते दिखाई दिए। लेकिन शनिवार देर रात तक लगभग सभ...