रांची, मार्च 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। चंद्रवंशी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने शहर में नियम विरुद्ध जहां-तहां मोनो पोल स्थापित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि शहर के प्रमुख मार्ग समेत अन्य इलाकों में हाल के दिनों में विज्ञापन पट्ट के तौर पर मोनो पोल लगाया गया है। इसकी स्थापना में नियम की अनदेखी की गई है। निगम के अधिकारियों ने इसके लिए संबंधित अन्य विभाग से न तो अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया है और न ही तय मानदंड का ध्यान रखा है। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि मोनो पोल लगाने व आवंटन में अनियमितता बरती गई है। मामले की जानकारी संगठन की ओर से झारखंड के राज्यपाल एवं नगर विकास विभाग के मंत्री को दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.