मैनपुरी, जनवरी 16 -- मैनपुरी। पुलिस लाइन के सभागार में व्यापारियों के साथ पुलिस अधिकारियों ने संवाद किया। उनकी समस्याएं जानी और समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। व्यापारियों ने पुलिस के रात गश्त को और प्रभावी बनाने के लिए कहा। साथ ही शहर में लगने वाले जाम की समस्या पर भी बात हुई। अधिकारियों ने व्यापारियों से संवाद करते हुए जाम की समस्या का समाधान करने का सहयोग मांगा। शहर के विभिन्न चौराहों पर लगे ट्रैफिक लाइटें भी चालू करने की बात उठी तो पालिका प्रशासन से इसमें सहयोग करने के लिए कहा गया। पुलिस लाइन के सभागार में क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने शहर के व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारियों से कहा गया कि वे अपनी समस्याएं बताएं। व्यापारियों ने कहा कि आए दिन शहर में जाम लगता है। इस समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाए, भले ही इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.